बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- दीपोत्सव का शुभ पर्व धनतेरस मनेगा कल इस बार शनि प्रदोष का विशेष संयोग, बढ़ी पर्व की महत्ता पावापुरी, निज संवाददाता। कार्तिक मास के प्रमुख त्योहार धनतेरस का इस वर्ष विशेष महत्व है। शनिवार को धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि में शनि प्रदोष योग के साथ मनाया जाएगा। शनिवार का दिन और प्रदोष व्रत का संयोग इस पर्व की शुभता को और अधिक बढ़ा रहा है। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन धन, ऐश्वर्य, आरोग्यता और समृद्धि की कामना से माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरी देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने कहा कि इस बार धनतेरस पर शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। प्रदोषकाल में पूजा करने से अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.