प्रयागराज, नवम्बर 6 -- नैनी। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मौके पर अरैल स्थित श्री सच्चा बाबा आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी और न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव शामिल हुए। आश्रम परिसर को दीपों से सजाया गया। इस मौके पर स्वामी डॉ. चन्द्र देव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद, स्वामी प्रवेश ब्रह्मचारी, वरिष्ठ अधिवक्ता वीआर तिवारी, अमित ब्रह्मचारी, कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार तिवारी, अम्बेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...