चंदौली, दिसम्बर 28 -- चकिया। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा दीपू दास की हत्या के विरोध में शनिवार की सायं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तिराहे पर प्रदर्शन किया। जहां बांग्लादेश के झंडे तथा बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कैलाश जायसवाल, शेषनाथ पांडेय, शुभम मोदनवाल, धर्मेंद्र ,दीपक चौहान, सारांश केसरी, सुशील पांडेय, हिमांशु कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.