आगरा, फरवरी 2 -- भारत विकास परिषद नवज्योति की ओर से खेल स्पर्धा का आयोजन खेलगांव में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर स्पर्धाओं की शुरुआत की। अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि खेल स्पर्धा में शतरंज, बैडमिंटन, नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, तोलमोल के बोल, पतंगबाजी, रस्साकस्सी और क्रिकेट का आयोजन हुआ। नींबू रेस में निकिता, सिजनि, टीना, अनंत, दिव्यांग और तोलमोल के बोल प्रतियोगिता में रीना गर्ग व अन्नू शर्मा विजेता बने। क्रिकेट मैच में दीपिका एकादश ने शशि एकादश को सात रन से हराया। अंकुर अग्रवाल, नीलू जैन, संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, संजीव अग्रवाल, डॉ. अमित सिंघल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...