हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संरक्षक हुकम सिंह कुंवर के निवास पर पहाड़ से प्रकाशित प्रमुख पंचांग संपादकों की रविवार को बैठक हुई। संपादकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें धमका रहे हैं। तारा प्रसाद दिव्य पंचांग के प्रधान संपादक डॉ. रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि दीपावली 21 नवंबर की बताने पर नोटिस देकर डराया गया। रामदत्त जोशी पंचांग के प्रद्योत जोशी ने बताया, अल्मोड़ा कटारमल सूर्य मंदिर आधारित गणना सटीक है। पंडित जीवन चंद्र पंत ने कहा, दुबई से सॉफ्टवेयर बनाकर पुराने पंचांग मिटाने की साजिश है। गणेश मार्कण्ड पंचांग के दीपक जोशी ने नकल कर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि शीघ्र हल्द्वानी में पंचांग ज्ञाताओं-कुलपुरोहितों का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम राय से भविष्य में त्योहारों...