उन्नाव, अक्टूबर 18 -- उन्नाव। दीपावली के मद्देनजर शहर से निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण नगर पालिका के लिए चुनौती बन गया है। सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों शहर में 38 फीसदी अधिक कूड़ा निकलने लगा है। इसके निस्तारण के लिए नगर पालिका ने कर्मचारियों को दिन रात सफाई कार्य में लगाने के साथ ही कूड़ा ढोने वाले वाहनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं, पर वह नाकाफी है। अब 24 घंटे साफ-सफाई के अतिरिक्त रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने की रणनीति भी परिषद ने तैयार कर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने का दावा किया है। असल मे शहर में 32 वार्ड है, यहां सामान्य दिनों में शहर में प्रतिदिन 70 एमटी(मीट्रिक टन) कूड़ा निकलता है। इसमें प्लास्टिक कचरे की भी भारी मात्रा रहती है। मगर, इन दिनों दिवाली की तैयारी में शहर में कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं। त्योहार की खुशियां मनान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.