कानपुर, अक्टूबर 13 -- दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र मंगलवार और बुधवार को बन रहा है। यह दोनों दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ हैं। पुष्य नक्षत्र हर महीने आता है लेकिन दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है। संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र निवेश, सोना-चांदी, संपत्ति, वाहन खरीदारी, बहीखाता नवीनीकरण और दीपावली की खरीदारी के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इस नक्षत्र में सोना खरीदने का मुहूर्त 14 अक्टूबर सुबह 11:54 से पूरी रात तक। 15 अक्टूबर सुबह 6.22 - दोपहर 12.00 तक। पुष्य नक्षत्र के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त। प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) सुबह 11:54 - दोपहर 01:33, अपराह्न मुहूर्त (शुभ) दोपहर 03:00, सायं 04:26 बजे, सायाह्न मुहूर्त (लाभ) रात 07:26 से रात 09:00 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.