नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अंधकार पर प्रकाश की जीत और धर्म की विजय का प्रतीक रोशनी के त्यौहार दीपावली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। प्रधानमंत्री ने दीपावली को भारतीय सभ्यता की आत्मा करार देते हुए कहा कि यह हमारे ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। राजधानी दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित यूनेस्को की एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। यह मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने वाली भारत की 16वीं सांस्कृतिक परंपरा है। इसकी घोषणा के बाद वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भारतीय दल के अन्य सदस्य इस मौके पर पारंपरिक पगड़ी पहने हुए थे। भारत पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है। इस सम...