पटना, दिसम्बर 10 -- दीपावली त्योहार के यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में नामांकन के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में बुधवार को दीपावली पर पैनल प्रदर्शनी आयोजित की गई। केंद्र में कई शैक्षणिक और विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भारत के 15 पंजीकृत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तत्वों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के दीपावली के विविध रूपों को रोचक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया। ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच खुला प्रश्नोत्तरी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...