रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 2 -- मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के विशेष अभियान को लेकर जनपद में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली तक जनपद की सड़कें गड्डा मुक्त होंगी। इसके लिए सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए समिति का भी गठन किया गया जो स्थलीय निरीक्षण करेगी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि समिति की अध्यक्षता जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी करेंगे। समिति में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पीएमजीएसवाई तथा ग्रामीण निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। समिति अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.