कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर दक्षिण। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के चलते गोविंदनगर बाजार की साप्ताहिक बंदी स्थगित रहेगी। गोविंदनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने बताया कि साप्ताहिक बंदी मंगलवार को होती है। 21 अक्तूबर को दीपावली के चलते आगामी 7 एवं 14 अक्तूबर दिन मगंलवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद गोविंद नगर बाजार खुला रहेगा। व्यापार मंडल के नदंलाल चौराहा स्थित कार्यालय में सोमवार को संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया। अंकुर खन्ना, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, स.हरप्रीत सिंह स्वीटी, गुड्डी शर्मा, राजेन्द्र मेहता और स.सुखपाल सिंह चावला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...