बांका, अक्टूबर 16 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के जन वितरण प्रणाली डीलरों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी उन्हें मार्जिन मनी का भुगतान नहीं मिल सका, और अब दीपावली व छठ जैसे प्रमुख पर्व सामने हैं। बावजूद इसके, आठ महीने से लंबित कमीशन भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डीलरों की नाराजगी अब आक्रोश में बदलती दिख रही है। बताया जा रहा है कि मार्जिन मनी का भुगतान फरवरी से सितंबर 2025 तक का बकाया है। इस अवधि में बार-बार आश्वासन और पत्राचार के बावजूद विभागीय स्तर से कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है। डीलरों का कहना है कि त्योहार के समय जब घर-गृहस्थी का खर्च बढ़ जाता है, ऐसे में कमीशन की राशि ही एकमात्र सहारा होती है। अब जब दुर्गा पूजा किसी तरह गुजरी, तो दीपावली और छठ पर संकट और गहरा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.