देवरिया, अक्टूबर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीपावली पर्व को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड में है। इसके तहत इमरजेंसी से लेकर वार्ड में इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं पर्याप्त मात्रा में दवा, इंजेक्शन, मरहम, आई ड्राप सहित अन्य महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे पटाखा से झुलसे, दुर्घटना में घायल होने कर आने वाले मरीजों के इलाज होगा। दीपावली पर्व पर दीये जलाए जाते हैं और लोग आतिशबाजी करते हैं। इसमें थोड़ी सी लापरवाही से दिक्कत होती है। मेडिकल कॉलेज में पटाखा से झुलसे, दुर्घटना में घायल, खानपान में गड़बड़ी पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक होने की संभावना रहती है। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी की है। सभी डॉक्टर व कर्मचारियों...