बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- पॉटरियों में दीपावली के लिए उत्पादन प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिक मांग बढ़ने पर कारोबार ने गति पकड़नी शुरू की है। खुर्जा में करीब 225 पॉटरी इकाइयां खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हैं। दीपावली के लिए ऑर्डर मिलने शुरू हुए हैं। जिसके लिए उद्यमियों ने पॉटरी उत्पादन प्रक्रिया बढ़ा दी है। सजावटी उत्पादों से लेकर रसोई में प्रयोग होने वाले उत्पादों की मांग बढ़ी है। ऑर्डर के अनुसार उत्पादन हो रहा है। बता दें कि खुर्जा से यूएस, यूरोप सहित विभिन्न देशों में पॉटरी उत्पाद जाता है। वहीं देश के गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से दिवाली को लेकर पॉटरी उत्पादों की मांग बनी हुई है। कोट: दीपावली को लेकर ऑर्डर मिल रहे हैं। जिसके अनुसार पॉटरी उत्पाद तैयार कराया जा रहा है। -रवि राणा, अध्यक्ष, ...