बदायूं, अक्टूबर 22 -- बदायूं। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही। शहर के सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। नालियां गंदगी से बजबजाती रही। गंदगी के कारण शहर में दुर्गंध का वातावरण बना रहा। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश नजर आया। मंगलवार को दीपावली के दूसरे दिन भर गंदगी से शहर अटा रहा। जहां देखो वहीं गंदगी का ढ़ेर दिखा है। शहर का ऐसा कोई मोहल्ला, तिराहा, चौराहा व मुख्य मार्ग नहीं था,जहां कचरे के ढेर दिखाई न दे रहें हो। हालांकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा दीपावली पर बेहतर साफ-सफाई के दावे तो किए गए, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही नजर आई। शहर में जगह-जगह फैली गंदगी पालिका के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने बताया कि गंदगी के कारण ग्राहक व दुकानदार काफी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.