जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- पर्व पर किसी भी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को छुट्टी नहीं विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संयुक्त आदेश जारी जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर किसी भी पदाधिकारी, दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को अवकाश नहीं दिया जाएगा। छठ पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्थानीय शांति समिति की बैठक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.