रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। दीपाटोली के पंचशील नगर, श्री हनुमान नगर स्थित शिव मंदिर का रजत जयंती समारोह दो मई से आयोजित किया जाएगा। 4 मई तक चलने वाले रजत जयंती महोत्सव के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महोत्सव के पहले दिन दो मई की सुबह कलाश शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद श्री सुंदर कांड पाठ आरंभ होगा। तीन मई को अखंड अष्टयाम मंत्र होगा। चार मई को रुद्राभिषेक, पूजन, हवन के बाद आरती होगी। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी के कर्नल बीएन दूबे ने बताया कि यज्ञाचार्य आरएस पांडेय महाराज, उमाकांत पांडे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.