बागेश्वर, दिसम्बर 1 -- जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में राजकीय जूनियर हाईस्कूल भतड़िया के छात्र दीपांशु ने मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इसी विद्यालय के छात्र उदय प्रताप सिंह कुलेगी ने क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपांशु का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाध्यापक नवीन मिश्रा व शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...