कोडरमा, जनवरी 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार डोमचांच के तत्वावधान में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा दीपयज्ञ व हवन यज्ञ का आयोजन कर पुराने वर्ष की विदाई व नववर्ष का स्वागत आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर सभी के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण, सद्भाव व जनकल्याणकारी सोच के संचार की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्ष 2026 गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन, अखंड दीप के प्राकट्य व माताजी के जन्मदिन का शताब्दी वर्ष होने के कारण विशेष महत्व रखता है। गुरुदेव द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप अब नकारात्मकता का प्रभाव कम होकर संपूर्ण विश्व में सकारात्मक, जन उपयोगी और रचनात्मक विचारधारा का प्रसार होगा। आज से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा के बढ़ने का संचार प्रारं...