धनबाद, जनवरी 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दीपनारायण सिंह को रेलवे हाजीपुर जोन का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। पत्र के माध्यम से सांसद ने जीएम पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर से कहा है कि पूर्व मध्य रेल क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप दीप नारायण सिंह को उक्त समिति के सदस्य के लिये मनोनीत किया गया। दीप नारायण सिंह के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किये जाने पर दीपक महतो, सचिन मंडल, बिंदु सिंह, गौतम पांडेय, अशोक दास, संतोष सिंह आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...