मेरठ, नवम्बर 6 -- कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली गंगा दशहरा पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने महर्षि विश्वामित्र की ऐतिहासिक तपोस्थली गगोलतीर्थ स्थित सरोवर में स्नान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। दीपदान से पूरा गगोल सरोवर जगमगा गया। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के देवता स्थली पर भी दीप जलाए और परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों और बड़ों ने गगोलतीर्थ पर लगे मेले में व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पूरे दिन गगोल रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। गगोलतीर्थ के महंत स्वामी शिवदास महाराज का कहना था कि कार्तिक पूर्णिमा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए स्नान कर दीपदान कर पुण्यलाभ कमाया। मेले के दौरान गगोल रोड पर जाम को सुच...