नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दीपथून मामले में भाजपा ने द्रमुक व कांग्रेस पर लगाया सनातन विरोध का आरोप----------------- -मदुरै खंडपीठ का आदेश विपक्षी दलों की हिंदू विरोधी नीति पर तमाचा - गोयल -------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी के दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश को मंगलवार को बरकरार रखने का स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस व द्रमुक की हिंदू विरोधी नीति पर तमाचा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने द्रमुक,कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया को हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी करार देते हुए कहा है कि उसे अपने राजनीतिक एजेंडे को हासिल करने के लिए इस स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। अदालत के फैसले के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इ...