कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- मंझनपुर तहसील क्षेत्र के रक्सवारा गांव में शनिवार रात पूजा के लिए जलाए गए दीये की लौ से एक मकान में आग लग गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही लाखों की गृहस्थी का सामान जल गया। रक्सवारा गांव निवासी रामसरन यादव ने बताया कि नवरात्र की अष्टमी होने के कारण बच्चों ने पूजा कर रात को कमरे के अंदर दीपक जलाकर रख दिया था। पूजा के बाद सभी लोग खा-पीकर अपने-अपने कमरे में सो गए। मध्य रात्रि के करीब अचानक कमरे से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। पूरे घर में धुआं ही धुआं भर गया। शोर मचाने पर पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके पहले ही लाखों की गृहस्थी जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.