कन्नौज, अप्रैल 20 -- छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार भारती व प्रदेश महामंत्री कमल सिंह ने क्षेत्र के विशुनगढ़ निवासी दीपक सिंह पुत्र कांशीराम को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मालूम हो कि दीपक सिंह इससे पूर्व कई संगठनों में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके मनोनयन से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपक सिंह ने बताया कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...