गोपालगंज, जनवरी 9 -- हथुआ,एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हथुआ इकाई के कार्यकर्ता दीपक रॉय को अभाविप के उत्तर बिहार प्रांत के छात्र कल्याण आवास प्रांत संयोजक मनोनीत किया गया है। दीपक रॉय 9 वर्षों से कॉलेज मंत्री,नगर मंत्री और संयुक्त बिहार व उत्तर बिहार से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संयोजक जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। दीपक रॉय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रों की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए नियंत्रण प्रयासरत रहूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...