सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश के चुनाव प्रभारी किसलय तिवारी और पर्यावेक्षक दिनेश प्रसाद शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पदधारियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक पूरी के नाम की घोषणा की। मौके पर पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड के पारंपरिक नृत्य और ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश से आए और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, श्रद्धानंद बेसरा और दुर्ग विजय सिंह देव के नाम की घोषणा की गई। सभी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और आने वाले समय में ...