उरई, फरवरी 11 -- जालौन। वाल्मीकि समाज महासभा में संगठन को मजबूती देते हुए दीपक पाथरे को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन के बाद समाज के लोगों ने उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि समाज महासभा एवं प्रदेश सरकार के एससी, एसटी आयोग सदस्य रमेश चंद्र कुंडे का दीपक पाथरे बाल्मीकि के आवास पर आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत किया गया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और जिले में समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके और समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती से ही अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा...