बागेश्वर, नवम्बर 30 -- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कोर्स 149 के पासिंग आउट परेड में एसीए दीपक कांडपाल को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल सम्मान मिला। जो एकेडमी का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान खड़कवासला में एक कार्यक्रम में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ ने प्रदान किया। दीपक कांडपाल मूल रूप से कौसानी के पास डुंगलोट गांव के रहने वाले हैं। इस वक्त उनका परिवार गरुड़ में किराए में रहते हैं। उनके पिता जीवन चंद्र कांडपाल पेशे से ड्राइवर हैं और केंद्रीय विद्यालय कौसानी के बच्चों को ले जाते हैं। उनकी माता गीता कांडपाल गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई कुमाउं रेजीमेंट में अग्निवीर है जो सिलोंग में तैनात है। साधारण परिवार से आने वाले दीपक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगातार प्रदर्शन के आधार पर वह मुकाम हासिल किया है। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडम्स पब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.