बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- गरुड़। एनडीए के सर्वोच्च कैडेट व प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल प्राप्त दीपक कांडपाल को उनके पूर्व विद्यालय सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व विद्यालय परिवार ने दीपक को सम्मानित किया। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में आयोजित सम्मान समारोह में दीपक ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि दीपक ने गरुड़, बागेश्वर समेत उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...