मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड अंतर्गत मनिका विशुनपुर चांद पंचायत के बाबा बनवारी नाथ मंदिर परिसर स्थित खेल मैदान में वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। यह टूर्नामेंट दिवंगत पूर्व खिलाड़ी दीपक कुमार की स्मृति में किया गया है। उद्घाटन समारोह में बोचहां की विधायक बेबी कुमारी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने फीता काटने के बाद टॉस कराया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके साथ मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता, अपर थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, रोहुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार, समाजसेवी पंकज कुमार सिंह, दिवेश कुमार, माले नेता परशुराम पाठक तथा दिवंगत दीपक कुमार के पिता विद्यासागर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजकों द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.