आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पवई के भरमा गांव निवासी दीपक प्रजापति और मार्टीनगंज के लाडपुर गांव निवासी जोखू ललिता को जिले के सर्वोच्च स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर के तत्वावधान में आयोजित मेगा शिविर कैंप के दौरान प्रदान किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विवेक रंजन यादव ने कहा कि चयनित युवाओं को समाज सेवा, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और सहभागिता, सामाजिक पौधरोपण, रक्तदान शिविर आयोजन, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, जैविक खेती, समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के तौर पर दोनों युवाओं को 25-25 हजार रुपये ...