भागलपुर, मार्च 18 -- बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर के रहने वाले युवक दीपक आत्महत्या मामले में उसके पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। नौ मार्च को दीपक ने आत्महत्या कर ली थी। 10 मार्च की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला था। उससे पहले उसने तीन मिनट का वीडियो बनाया था जिसमें ससुराल वालों और पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि पत्नी मायके में रह रही है और नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। पत्नी को लाने वह जाता था तो ससुराल वाले कहते थे कि महीने का एक लाख कमाओगे तब बेटी को साथ जाने दूंगा। उसके कमरे से पुलिस ने आठ पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया था। दीपक के पिता ने पुलिस को बताया है कि ससुराल वाले उनके बेटे को प्रताड़ित करते थे। उसी वजह से बेटे ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस दीपक के वीडियो और सुसाइड नोट की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.