धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल हॉस्पिटल के सामने नूतनडीह मोड़ पर 15 जून को पूर्व सांसद एके राय की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो इसका अनावरण करेंगे। यह जानकारी एके राय स्मारक समिति के सदस्यों ने दी है। कहा है कि कार्यक्रम में उक्त दोनों अतिथियों के अलावा तीन सांसद जोबा मांझी, रामनाथ सिंह और सुदामा प्रसाद शामिल होंगे। छह विधायक मथुरा महतो, राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, श्वेता सिंह और उमाकांत रजक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पूर्व स्पीकर स्टीफन मरांडी, समाजसेवी दयामणि बारला, पूर्व विधायक बिनोद सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.