गंगापार, जनवरी 4 -- कुंभ प्रेरित धरती पर सेवा, संस्कार और संवेदना का उत्सव कार्यक्रम के तहत जेवनियां में रविवार को दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट न्यास प्रयागराज व शिवसेना के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद एमसी चतुर्वेदी रहे। कहा दीन दुखियों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। आयोजक प्रदेश शिवसेना सचिव अभिषेक रुचि तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों गरीब असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्षता स्वामी रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति शिशिर कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार दुबे, डॉ. अशोक हरिवंश, अभय द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...