मैनपुरी, मई 25 -- नगर के कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। कहा कि एक संत हमेशा गरीब व दुखियों की चुपचाप मदद करते थे। उनके शिष्य ने पूछा कि आप दूसरों की मदद करते हैं लेकिन मदद का बखान नहीं करते हैं। संत ने कहा कि सच्चा धर्म स्वाभाविक होता है। उसमें न तो दिखावा होता है और न एहसान वाली कोई बात होती है। महंत ने कहा कि प्रथ्वी, जल, अग्नि, वायु व आकाश अपना स्वाभाविक आचरण दिखाते हुए सारी दुनिया को लाभान्वित करते हैं। ऐसा ही आचरण संतों का होता है। वह बिना स्वार्थ के सदमार्ग पर चलने की सलाह लोगों को देते हैं और उनका कल्याण करते हैं। ऐसे संत के संग से लोगों का जीवन धन्य हो जाता है। सत्संग में आए अन्य संतजनों ने भी प्रवचन देकर सदगुरू की महिमा का बखान किया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.