कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने के मामले में आरोपी दीनू उपाध्याय के साथी दीपक जादौन की जमानत अर्जी अपर जिला जज 41 ने खारिज कर दी। दीपक बीते वर्ष 1 सितंबर से जेल में है। नवाबगंज ख्योरा कटरी निवासी नरेंद्र देव ने मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप उनके पिता राजाराम की 50 बीघा जमीन पर फर्जी दस्तावेजों से एग्रीमेंट कराया गया। इस एग्रीमेंट में दीपक जादौन भी गवाह है। एडीजीसी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने के मामले में दीपक जादौन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को उसकी जमानत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। जमानत अर्जी के विरोध में उन्होंने दीपक के 15 अपराधिक मुकदमे की हिस्ट्रीशीट कोर्ट में पेश की थी। एडीजीसी ने बताया कि दीपक पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

हि...