हरदोई, जनवरी 29 -- कछौना। ग्राम दीननगर में अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। गुरुवार की सुबह ग्राम दीननगर में उस समय हड़कंप मचा नजर आया जब रामसेवक गौड़ का शव घर के आंगन में जाल से फांसी के फन्दे पर मिला। सोकर उठे परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो चीख पुकार मच गयी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने बताया रामसेवक खेती किसानी के साथ ही गल्ला खरीदने का काम करते थे। प्रभारी उप निरीक्षक विशाल पुंडीर ने बताया रामसेवक ने अज्ञात कारणों से घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...