कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीनदयाल शोध केंद्र की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता को समर्पित समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ के महंत महामंडलेश्वर बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि पनकी हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर कृष्णदास महाराज उपस्थित रहे। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति एवं दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, सहायक निदेशक डॉ. दिवाकर अवस्थी, प्रो. सुधांशु पाण्डिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.