चंदौली, फरवरी 11 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। जिले में जगह-जगह एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की बुधवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रसेवा में उनके दिए गये योगदान को याद किया गया। वहीं उनके आदर्शो पर चलने की अपील की गई। अंत में उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर नगर के परमार कटरा स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इसके पश्चात पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड एरिया में मिले उनके पार्थिव शरीर के स्थल पर पहुंच कर खंबा नम्बर 673/1278 पर माल्यार्पण कर याद किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा- पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है,जब भी मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.