अलीगढ़, जनवरी 26 -- (खबर का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित खबर 'वेंटीलेटर पर टिकीं सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं' का मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा संज्ञान लिया गया। खबर के तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी संजीव रंजन ने दीनदयाल अस्पताल प्रशासन से विस्तृत आख्या तलब की। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर द्वारा प्रस्तुत आख्या में स्पष्ट किया गया कि अस्पताल में आईसीयू व वेंटीलेटर सेवाएं चौबीसों घंटे संचालित हैं। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केवल वेंटीलेटर की अनुपलब्धता के कारण किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया जाता, बल्कि न्यूरो, नेफ्रो और हृदय रोग जैसे जटिल मामलों में बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। आख्या में बताया गया कि अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर आधारि...