पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।पूर्णिया के आर्ट गैलेरी में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया उत्तर बिहार नेटवर्क पटना मंडल महाप्रबंधक आर नटराजन तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक मो. बहाउद्दीन, उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक निताय कुमार झा तथा जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेगा क्रेडिट कैंप में पूर्णिया जिला के 666 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये का भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में अंचल में शामिल 9 से अधिक जिलों की जीविका स्वयं सहायता समूहों के लिए कुल 60 करोड़ रुपये का ऋण डेमो चेक के माध्यम स...