दरभंगा, जून 8 -- लहेरियासराय। दरभंगा जिला पग-पग पोखर, पान-मखाना के लिए प्रसिद्ध रहा है। अब यह जिला मत्स्यपालन के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी के लिए चर्चा में है। अलीनगर प्रखंड की बघेला पंचायत में बघेला मत्स्य उत्पादक समूह की सात जीविका दीदियां मछली पालन के माध्यम से न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम कर रही हैं। शुक्रवार को जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) डॉ. ऋचा गार्गी ने बघेला पंचायत स्थित बघेला मत्स्य उत्पादक समूह के मछली हार्वेस्टिंग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने तालाब में तैयार हुई मछलियों का अवलोकन किया और पूरी विपणन प्रक्रिया की निगरानी की। डीपीएम ने मछली निकालने की प्रक्रिया, तौल, ग्रेडिंग, पैकिंग और बाजार भेजने तक की प्रत्येक गतिविधि को बारीकी से देखा और समूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.