पटना, जनवरी 22 -- दीघा टीओपी जेपी सेतु पुलिस ने गंगा दियारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 15 जूट के बोरे और 12 प्लास्टिक के बोरे जब्त किए, प्रत्येक बोरे में लगभग 50-50 लीटर देशी शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की कुल 1325 लीटर आंकी गई है। दीघा टीओपी जेपी सेतु प्रभारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि बीते एक माह के दौरान गंगा नदी से पांच हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शराब धंधेबाज दियारा इलाके से नाव के सहारे शराब को पटना की ओर लाकर सप्लाई करते हैं। गुरुवार को भी 1325 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसे दीघा थाना को सौंप दिया गया है। दियारा इलाके में नदी किनारे शराब को नाव से लाकर छिपाकर रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...