पटना, जनवरी 6 -- दीघा-खगौल नहर रोड की चौड़ीकरण के लिए सोमवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने का काम खगौल ओवरब्रिज से शुरू हुआ। करीब एक किमी तक रूपसपुर ओवरब्रिज तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गई। सीओ चंदन कुमार ने बताया कि दीघा-रूपसपुर नहर मार्ग चौडीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। यह सड़क फोरलेन बनना है। जिसको लेकर सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खगौल ओवरब्रिज के उत्तर करीब एक किलोमीटर तक कार्रवाई की गयी। इस मार्ग पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...