धनबाद, नवम्बर 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल ने सोमवार को प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल सिजुआ के बच्चों के बीच फुटबॉल, बास्केटबॉल, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन आदि खेल सामग्रियों व उपहार का वितरण किया। मुख्य अतिथि कतरास क्षेत्र के जीएम की पत्नी व दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि प्रसाद, सुनीता सिंह, पार्वती, रेनू सिंह, रिचा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर विद्यालय के प्रशासक सतीश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के खेल के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिरदौस खान, फरजाना आजमी, राजकिशोर झा, नंदकिशोर झा, नाजिया सुल्तान ,काजल पासवान, अंजुम आरा, आरती सिंह, गायत्री थापा, सलोनी सिन्हा, नीता सिन्हा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.