पटना, फरवरी 6 -- दीक्षा फाउंडेशन ने शुक्रवार को अनीसाबाद कार्यालय में महिला सशक्तीकरण के लिए पूंजी परियोजना के तहत महिला उद्यमियों के बीच जरूरत की सामग्री वितरित किया। वार्ड-9 के पार्षद आशीष शंकर की उपस्थिति में चार महिलाओं को फ्रिज और दो महिलाओं को ठेला प्रदान किया गया। संस्था वर्ष 2010 से वंचित बच्चों की शिक्षा व स्लम क्षेत्रों की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है। यह सामान महिला उद्यमियों को स्वरोजगार शुरू करने और मजबूती देने में सहायक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...