चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट में जिला स्तरीय दीक्षा ई कंटेंट निर्माण कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में कक्षा आठ के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को डायट के प्रभारी डॉ. आशुतोष वर्मा ने कार्यशाला का समापन किया। उन्होने शिक्षक-शिक्षिकाओं से कार्यशाला में मिली जानकारी को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम समन्वयक लता आर्या ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बनाए गए ई कंटेंग वैटिंग कर एससीईआरटी देहरादून भेजा जाएगा। जहां इन्हें दीक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बतायाक कि शैक्षिक ई कंटेंट स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर उपयोगी साबित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.