बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- चौधरी हरचंद सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज में शुक्रवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और लक्ष्य हासिल करने के गुर सिखाए। महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के निदेशक और मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर और आईआईएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज सहारनपुर के अध्यक्ष डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हर व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए और अंतिम सम...