कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में गुरुवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन एग्रीकल्चर प्रो. सीएल मौर्य ने की। उन्होंने छात्रों को नैतिक गुणों अनुशासन व्यक्तित्व विकास तथा सर्वांगीण विकास के बारे में बताया। कहा, पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास कर अपने भविष्य को अधिक सशक्त बना सकते हैं। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. नौशाद खान ने विवि की संरचना, नियमों एवं सुविधाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी। डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. उमानाथ शुक्ला ने विषयों के बारे में जानकारी दी। दीक्षारंभ कार्यक्रम में छात्रों को 15 दिन तक सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विषय के एक्सपर्ट 25 से अधिक व्याख्यान देंगे। छात्रों को प्राचीन एवं धार्मिक स्थल का भ्र...