धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद। धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के परिचालन की समय सारणी में संशोधन किया गया है। परिचालन के दौरान यह 19 स्टेशनों पर बदले हुए समय पर आएगी और प्रस्थान करेगी। रेलवे की ओर से बताया गया कि पिंपलखुटी, अदिलाबाद, किलवट, नांदेड समेत कुल 19 स्टेशनों पर अपने निर्धारित समय से पहले पहुंचेगी और पहले खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...